घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त,जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त

हल्द्वानी,घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, होल्डिंग और व्यवसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस के कमर्शियल डायवर्जन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम भी गठित की जाय, जो शिकायत मिलते ही मौके पर कार्रवाई करें।।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे। साथ ही संबंधित अधिकारी अपने काउंटर पार्ट्स के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ