हल्द्वानी, विधायक सुमित हृदयेश ने दी होली की शुभकामनाएं,प्रदेशवासियों से करी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

विधायक सुमित हृदयेश ने दी होली की शुभकामनाएं

हल्द्वानी,रंगों के महापर्व होली की धूम पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी प्रदेशवासियों और क्षेत्र की जनता को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।।

होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।उन्होंने सभी से सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।। 

विधायक सुमित हृदयेश ने क्षेत्र की खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की करी कामना 

“होली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों के नए रंग भर दे।” विधायक ने क्षेत्र की खुशहाली और प्रदेश की उन्नति की कामना करते हुए सभी नागरिकों को सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ