पीएम मोदी से मुख्यमंत्री धामी की मुलाकात का असर,उत्तराखंड को 5160 करोड़ की बड़ी सौगात,विकास को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री धामी की दिल्ली मुलाकात के बाद केंद्र का बड़ा फैसला, “Pride of Hills” के तहत अतिरिक्त फंडिंग

देहरादून,उत्तराखंड के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात के कुछ ही समय बाद केंद्र सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से बड़ी राहत दे दी है।केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड को अतिरिक्त 3160 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह राशि पहले से मिल रहे 1700 करोड़ रुपये से अलग है। इस तरह अब राज्य को हर साल कुल 5160 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा, जिससे विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 “Pride of Hills” से मिली बड़ी ताकत

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी SASCI (Special Assistance to States for Capital Investment) गाइडलाइंस में इस बार “Pride of Hills” नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है। इसके तहत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जा रही है।इस पहल के अंतर्गत उत्तराखंड को 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा, जिससे राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

अनटाइड फंड्स भी बढ़ाए गए

राज्य को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स भी दिए जाएंगे, जिससे सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी।

सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

राज्य को मिलेगा सीधा लाभ

विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय और मजबूत तालमेल का सीधा लाभ उत्तराखंड को मिल रहा है। इस अतिरिक्त फंडिंग से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स को गति मिलेगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ