खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता में हल्द्वानी स्थित सिंथिया स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रोफी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन

हल्द्वानी,खेल महाकुम्भ 2025 के अंतर्गत 8 से 10 फरवरी तक देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रोफी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।विद्यालय के छात्र नैतिक पाल तथा मानस पाल ने भारोत्तलन प्रतियोगिता के अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

जानकारी के अनुसार मानस पाल ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 415 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि नैतिक पाल ने 53 किलोग्राम वर्ग में 205 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डा प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने दोनों खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह आयोजित कर दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।।

इस दौरान खिलाड़ियों के परिजनों और कोच ने बताया कि दोनों खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं और उनके प्रदर्शन को देखते हुए भविष्य में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने का अवसर भी मिल सकता है।कार्यक्रम में एस.सी. मिश्रा, बी.बी. जोशी, महेश जोशी, प्रदीप मित्रा, नीमा पाण्डेय, एस.एस. कपकोटी, दीपक जोशी, रूपल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ