हल्द्वानी,पुष्कर अधिकारी बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बने पुष्कर


हल्द्वानी,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह अधिकारी को हल्द्वानी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।।

संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा जताई है कि वे पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखते हुए निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यूनियन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।पदभार ग्रहण करने पर पुष्कर अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ