हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती न होने से भड़के पार्षद रवि जोशी समर्थन में पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश,जमीन पर बैठकर किया प्रदर्शन

हल्द्वानी में एसडीएम न होने से प्रशासनिक कामकाज ठप

हल्द्वानी में एसडीएम राहुल शाह के तबादले के कई दिन बाद भी नए एसडीएम की तैनाती नहीं हो सकी है, जिससे एसडीएम कार्यालय का न्यायिक और प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो गया है। लंबित मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर नगर निगम पार्षद रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट परिसर में प्रशासन के खिलाफ धरना दिया, जिसमें स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश का भी समर्थन मिला।।

हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में इन दिनों कामकाज लगभग ठप पड़ा है। एसडीएम के पद खाली होने के कारण धारा 143, 229-बी के मामलों के साथ-साथ विवाह पंजीकरण जैसे जरूरी कार्य भी रुके हुए हैं। इससे रोजाना आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।इन्हीं समस्याओं को लेकर पार्षद रवि जोशी ने एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना दिया। इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से फोन पर बात कर जल्द नियुक्ति की मांग की।।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक जल्द ही नए एसडीएम की तैनाती की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे लंबित कार्यों में तेजी आने की संभावना है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ