संदिग्ध जहरीली शराब से दो की मौत,ब्रांडेड शराब के बैच नंबर की बिक्री पर लगी रोक

शराब की बोतल मौके से जब्त कर जांच के लिए भेजी

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में कथित तौर पर शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शराब की बोतल मौके से जब्त कर जांच के लिए एक्साइज विभाग और फोरेंसिक टीम को भेजी है।

एक कार्यक्रम के बाद साथ बैठे और शराब का सेवन किया

जानकारी के मुताबिक, खटीमा क्षेत्र में बीती रात कुछ लोग एक कार्यक्रम के बाद साथ बैठे और शराब का सेवन किया।पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और संदिग्ध तरल पदार्थ भी बरामद किया है। फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।  इसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंजाबाग निवासी डिल्लू राणा (52 ) खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्रहमील निवासी प्रवेश राणा और मलकीत सिंह राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया।।

ब्रांडेड शराब के बैच नंबर की बिक्री पर लगी रोक 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शराब की बोतल सहित अन्य साक्ष्य कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रारंभिक आशंका जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही है। बताया जा रहा है की ब्रांडेड शराब की की बोतल थी जिसके बाद उस ब्रांड की शराब के बैच नंबर की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ