शादी समारोह में आई महिला ने उड़ाए डायमंड और सोने के 7.5 लाख के आभूषण,पुलिस ने किया पर्दाफाश

 होटल से आभूषण चोरी की घटना का रामनगर पुलिस ने किया खुलासा-

➤शादी समारोह में शामिल होने आई महिला ने डायमंड तथा सोने के आभूषणों पर किया हाथ साफ
➤रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण किए बरामद
दिनांक 05.02.26 को कोतवाली रामनगर को डायल 112 के माध्यम से रेड रूफ इन होटल ढेला रामनगर रूम नं0 109 में एक महिला के मंगलसूत्र और कान के कुण्डल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई।इस संबंध में शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी गई, जिस आधार पर कोतवाली रामनगर में FIR NO- 34/26 धारा 305(ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर होटल में सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन, फुटेज के आधार पर शादी समारोह में शामिल होने आई संदिग्ध महिला शुभांगी पाण्डे श्री चन्द्र शेखर पाण्डे निवासी मल्लीताल नैनीताल से सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया।  अभियुक्ता शुभांगी उपरोक्त की तलाशी लेने पर उसके बैग से चोरी किए गए आभूषण बरामद होने पर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। 

बरामदगी-

एक सोने व डायमंड का मंगलसूत्र,सोने व डायमंड के कान का एक टॉप्स व 3520 रूपए नगद,चोरी हुई सम्पत्ति की कीमत लगभग 7,50,000.00 रुपए है जिसमें से लगभग 6,75,000.00 कीमत का सामान पुलिस द्वारा बरामद किया गया। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ