भवाली कांड:सांसद अजय भट्ट सख्त,डीएम को कड़ी कार्रवाई के निर्देश,डेमोग्राफी परिवर्तन पर जताई चिंता

डेमोग्राफी परिवर्तन मामले में सांसद अजय भट्ट सख्त

पीड़ित परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का भरोसा

भवाली। क्षेत्र में कथित डेमोग्राफी परिवर्तन और पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से फोन पर बातचीत कर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से भवाली के रेहड़ और टमट्यूड़ा क्षेत्र में विस्तृत जांच कराने को कहा।  

उन्होंने सवाल उठाया कि बाहरी लोग किस प्रकार अवैध रूप से सरकारी जमीन पर आवास बना रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों को निर्माण के लिए नक्शा पास कराना अनिवार्य होता है उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा।

सांसद भट्ट ने पीड़ित परिवार की बच्ची के साथ हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सांसद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा आदेशित किया है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ