हल्द्वानी,सड़क हादसे पर भड़के ललित जोशी,बोले यूयूएचडीए की लापरवाही का नतीजा,बाहर के ठेकेदार,अधूरा काम और दो मौतें

बाहर के ठेकेदार,अधूरा काम और दो मौतें

हल्द्वानी में आज हुए दुखद सड़क हादसे के बाद कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई दिनों से निर्माण कार्य की धीमी गति और अव्यवस्था को लेकर लगातार चेतावनी दे रहे थे, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

जोशी ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य चालीस प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कम संख्या में ठेकेदारों को बाहर से लाकर उन पर जरूरत से ज्यादा काम थोप दिया गया, जिसकी वजह से कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा।

उन्होंने इस पूरे मामले में Uttarakhand Urban Development Authority को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लापरवाही के कारण अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जो बेहद गंभीर विषय है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ