हल्द्वानी पहुंचे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी,जनहित मुद्दों को उठाने वाली पत्रकारिता की करी सराहना

आवाज़ न्यूज़दर्पण लाइव की खबरों को मिला विशेष सम्मान 

हल्द्वानी में सूचना विभाग की गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण दौरे के दौरान सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी शहर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय मीडिया की गतिविधियों और समाचार कवरेज की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने "आवाज़ न्यूज़दर्पण लाइव" की खबरों को पढ़ते हुए उसकी प्रस्तुति और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय मीडिया आम जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सूचना महानिदेशक ने मीडिया संस्थानों से सकारात्मक और तथ्यात्मक पत्रकारिता को आगे बढ़ाने की अपील भी की। उत्तराखंड में मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ