डीएम की अचानक छापेमारी से आरटीओ कार्यालय में मचा हड़कंप,एजेंट फरार

जिलाधिकारी की आरटीओ कार्यालय में छापेमारी 

हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अचानक छापेमारी कर दी। डीएम की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ एजेंटों में भी अफरा-तफरी मच गई और कई एजेंट मौके से फरार हो गए।

जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को नेम प्लेट और आई-कार्ड अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।।

डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति लाइसेंस या वाहन पंजीकरण जल्द कराने के नाम पर हस्तक्षेप करता पाया जाता है, तो उसे तुरंत परिसर से बाहर किया जाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों और रिकॉर्ड सिस्टम को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।किया गया।

इस मौके पर आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह समेत परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ