देवर के परिचित युवक सुनसान क्षेत्र ठंडी सड़क स्थित मैदान में ले गए-
जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दर्ज गैंगरेप की सनसनीखेज घटना में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी जिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
मामला रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 24 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर संख्या 85/2026 धारा 351(3) और 70(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पीड़िता के अनुसार, 22 फरवरी की रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से लौट रही थी। इसी दौरान देवर के परिचित युवक उन्हें मोदी मैदान के पास मिले और कथित तौर पर सुनसान क्षेत्र ठंडी सड़क स्थित मैदान में ले गए, जहां दो आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो भी बनाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने विशेष पुलिस टीमें गठित कर पूरी रात दबिश दी। सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और वैज्ञानिक जांच के आधार पर 25 फरवरी को तीन आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।एक अन्य आरोपी द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने की सूचना है, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में जारी है। चिकित्सकीय अनुमति के बाद उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने विवेचना के दौरान बीएनएस की अन्य धाराओं में भी वृद्धि की है।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट कहा है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए सशक्त पैरवी की जाएगी। जनपद पुलिस ने दोहराया है कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।








0 टिप्पणियाँ