कई क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की
हल्द्वानी में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी टीम ने कई क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
शनिवार को आबकारी टीम हल्द्वानी ने फतेहपुर, लामाचौड़, गोलापार और दौलतपुर क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान चलाते हुए दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गोपाल सिंह के आवास से 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वे अंग्रेजी शराब और 156 पाउच कच्ची शराब बरामद किए गए।आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस अभियान में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी और संजय कुमार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।







0 टिप्पणियाँ