हल्द्वानी दौरे में विकास और संवेदनशीलता दोनों की झलक,बजट पर चर्चा,जमरानी बांध निरीक्षण और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात

बजट, विकास और जनसंवाद,हल्द्वानी दौरे में व्यस्त रहे मुख्यमंत्री

हल्द्वानी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आए हुए हैं, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।। 

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बीते रोज पत्रकार वार्ता कर बजट 2026 को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं की जानकारी दी।इसके बाद वे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां चल रही श्रीमद् शिव भागवत कथा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया।तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।। 

दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचे और उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ