हल्द्वानी में बाघ का हमला, घास काटने गई महिला की दर्दनाक मौत ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल -

 हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित फतेहपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बाघ के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पीपल पोखरा निवासी 65 वर्षीय गंगा देवी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद महिला को जंगल के भीतर घसीट ले जाया गया।काफी तलाश के बाद महिला का शव जंगल के अंदर करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भय और दहशत फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी बाघ और गुलदार के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग द्वारा पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए।घटना की सूचना पर प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने और बाघ को पकड़ने की मांग की है।लगातार बढ़ रही वन्यजीव हमलों की घटनाएं अब ग्रामीण इलाकों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं, जिनके स्थायी समाधान की मांग तेज हो गई है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ