हल्द्वानी,धनजंय गिरी मामले में आईजी कुमाऊँ की सख्ती,भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सस्पेंड

10 करोड़ से अधिक फर्जीवाड़े के आरोपी धनजंय गिरी के मामले में आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई 

हल्द्वानी में 10 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े के आरोपी धनजंय गिरी के मामले में आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।।

आईजी कुमाऊँ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज़ और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 से अब तक धनजंय गिरी के खिलाफ कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी अब गहन जांच की जा रही है।।

धनजंय गिरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एसपी सिटी हल्द्वानी को एसआईटी का चीफ नियुक्त किया गया है। वहीं आईजी कुमाऊँ ने आम जनता से अपील की है कि धनजंय द्वारा किए गए किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े की जानकारी सीधे पुलिस को दें, ताकि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।।

इस मौके पर आरटीओ हल्द्वानी गुरदेव सिंह समेत परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ