पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मोबाइल चलाते मिले तो कटेगा वेतन,होली पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद-एसएसपी नैनीताल

पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मोबाइल चलाते मिले तो कटेगा वेतन  

हल्द्वानी। कोतवाली सभागार में शुक्रवार शाम हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी मोबाइल चलाते मिला तो संबंधित कर्मी को उस दिन का वेतन नहीं मिलेगा। शहर में इन पर सीसीटीवी के जरिये नजर रहेगी जबकि अन्य जगहों पर आकस्मिक निरीक्षण में अधिकारी ऐसे पुलिसकर्मियों को पकड़ेंगे। 

होली पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक चौबंद-

एसएसपी ने सुरक्षा चुस्त रखने के निर्देश दिए। जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ