आस्था का विराट उत्सव:मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ,सीएम धामी ने मांगी प्रदेश की खुशहाली

मुख्यमंत्री धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत किया शुभारंभ 

उत्तराखंड,चंपावत जनपद में मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर के ठूलीगाड़ में किया। मुख्यमंत्री ने मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर मां भगवती के चरणों में नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।।

मुख्यमंत्री ने इस खास मौके पर कहा कि मां पूर्णागिरि मेला आस्था, परंपरा और संस्कृति का विराट उत्सव है। सरकार सनातन संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि केदारखंड और मानसखंड में मंदिरों के पुनरुद्धार और तीर्थ विकास के कार्य लगातार जारी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।।

मेला शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री धामी लोहाघाट पहुंचे जहां निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद वह रामलीला मैदान में आयोजित ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में शामिल हुए और शाम को खटीमा के लिए रवाना हुए।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ