हल्द्वानी की बदहाल सड़कों पर फूटा गुस्सा, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी पहुंचे दफ्तर

हल्द्वानी की बदहाल सड़कों पर फूटा गुस्सा

हल्द्वानी में लंबे समय से चल रहे सड़क निर्माण कार्य ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर खुदाई के बाद गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही के कारण कई लोगों की जान तक जा चुकी है।।

इसी मुद्दे को लेकर राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी आज संबंधित विभाग के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य पूरा जल्द कराने की मांग को मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जिसपर संबधित अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सड़कों की स्थिति जल्द सुधारी जाएगी।

ललित जोशी ने कहा कि अगर जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ