हल्द्वानी,बनभूलपुरा में युवती पर पत्थर से हमला,पीछा और छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती पर किया जानलेवा हमला

 पीछा और शादी का दबाव बनाने का आरोप-

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़, पीछा करने और जबरन शादी का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रास्ते में रोक लिया और जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की-

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी पीड़िता की दादी ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उनकी पोती का एक युवक लंबे समय से पीछा कर रहा था और रास्ते में छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि युवक युवती पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।बीती 7 फरवरी को जब युवती घर से सामान लेने निकली, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। युवती के विरोध और शादी से इनकार करने पर आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घायल युवती को उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर गंभीर चोट पाई गई।

पुलिस ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ