हल्द्वानी में तेज रफ्तार बाइक का कहर,कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर हरभजन सिंह घायल,मौजूद लोगों ने बाइकर्स को पकड़ा

हल्द्वानी में नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर 

हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब ठंडी सड़क क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स बाइक ने कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर हरभजन सिंह को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि डॉक्टर हरभजन सिंह कई फीट दूर जा गिरे और उनके सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायल डॉक्टर को इलाज के लिए कृष्णा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।वहीं, हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।लगातार हो रहे सड़क हादसे यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर शहर की सड़कों पर रफ्तार पर लगाम कब लगेगी?

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ