पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार,अधिक ऊंचाई पर हिमपात की संभावना

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर मौसम करवट लेने जा रहा-

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार खासतौर पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड में इजाफा होगा। हालांकि मैदानी और अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

19 फरवरी,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनी रह सकती है। 20 से 22 फरवरी, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ