नेशनल बॉडीबिल्डिंग में गोल्ड जीतकर प्रतिभा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान,सीएम आवास पर हुआ सम्मान,मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

 उत्तराखंड के लिए गर्व का पल

देहरादून,राज्य के एक युवा बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल को हाल ही में मुख्यमंत्री धामी द्वारा उनके आवास पर सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें 16th नेशनल बॉडी कंपटीशन में गोल्ड मेडल जीतने पर मिला। प्रतियोगिता 8 फरवरी को करीमनगर, तेलंगाना में Indian Body Builders Federation के तत्वावधान में आयोजित हुई थी।।

सम्मान मिलने के बाद खिलाड़ी प्रतिभा ने इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा।प्रतिभा ने इस दौरान कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी कड़ी मेहनत कर अपने राज्य और देश का नाम रोशन करना है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ