मंडी परिसर के अंदर दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या
हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गल्ला मंडी परिसर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। मंडी के अंदर एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं, जिनकी पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाया जाएगा।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here







0 टिप्पणियाँ