हल्द्वानी,बनभूलपुरा में बैटरी चोरी गैंग का पर्दाफाश,4 शातिर चोर गिरफ्तार,6 ट्रक की बैटरियां बरामद

चोरी की 6 ट्रक बैटरियां और वाहन बरामद

हल्द्वानी, बनभूलपुरा क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई में चोरी की 6 ट्रक बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है।।

पुलिस के अनुसार 12 फरवरी 2026 को जुहैब आलम निवासी आजाद नगर ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी को इन्द्रानगर गेट के पास खड़े उनके डम्पर से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की बात सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।।

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार, रंजीत सिंह पुत्र ख्यालीराम, रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे और कबाड़ी जलील अहमद शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 6 ट्रक बैटरियां तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (UP 15 AN 2345) बरामद की है पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गौला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे और चोरी की बैटरियां कबाड़ी को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं, जिन्हें मौका देखकर उठाया जाता था। पुलिस के अनुसार पूर्व में चोरी की गई बैटरियां कबाड़ी द्वारा तोड़कर आगे बेच दी गई थीं मुख्य आरोपियों के खिलाफ थाना बहेड़ी, जिला बरेली में चोरी और चोरी का माल रखने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी हे।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ