मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का लगा जाम तो उद्योगपति ने मंगवाया हेलीकॉप्टर और फिर हुआ कुछ ऐसा....

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे हुआ जाम तो ऐसे निकाला समाधान

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला के पास गैस टैंकर पलटने से हालात ऐसे बिगड़े कि 32 घंटे लंबा जाम लग गया। हजारों वाहन और यात्री कई किलोमीटर तक फंसे रहे। इस दौरान बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी भी देखने को मिली। खास बात यह रही कि जाम में फंसे पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता को आखिरकार हेलीकॉप्टर से निकलना पड़ा।

खंडाला के पास गैस टैंकर पलटने के बाद मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। कई यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल सकीं। इसी जाम में पिनेकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता भी करीब आठ घंटे तक फंसे रहे। बाद में उन्हें शहर लौटने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ा। जाम के बीच से हेलीकॉप्टर उड़ते देख अन्य वाहन चालक हैरान रह गए।।

इस घटना के बाद डॉ. मेहता ने भविष्य में ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक्सप्रेसवे पर बेहतर एग्जिट प्लान और हेलीपैड जैसी सुविधाएं विकसित करने का सुझाव दिया है।फिलहाल प्रशासन ने ट्रैफिक सामान्य करने के प्रयास तेज कर दिए हैं, लेकिन इस घटना ने एक्सप्रेसवे पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ