बजट 2026 निराशाजनक, शेयर बाजार की गिरावट ने दिखाई सच्चाई-सुमित हृदयेश

बजट से बाजार टूटा, जनता को नहीं मिली राहत: सुमित हृदयेश

हल्द्वानी,आज आम बजट 2026 पेश होने के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बजट को आम जनता की उम्मीदों के विपरीत बताया। उन्होंने कहा, बजट कैसा है, इसका सबसे बड़ा मानक सेंसेक्स और निफ्टी जैसी मार्केट्स होती हैं। आज स्टॉक मार्केट, निफ्टी और सेंसेक्स में आई भारी गिरावट साफ दर्शाती है कि यह बजट पूरी तरह निराशाजनक है। फ्यूचर ट्रेडिंग पर टैक्स लगाना सरकार की गंभीर भूल है। 

इसके ऐलान के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट, सोना-चांदी के भावों में अचानक कमी,ये सभी संकेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रुपये की वैल्यू पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले हैं। उत्तराखंड जैसे आपदा-प्रभावित पहाड़ी राज्य के लिए किसी भी प्रकार का विशेष पैकेज न दिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और किसानों को इस बजट से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।कुल मिलाकर यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत है और देश की अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता पैदा करता है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ