हल्द्वानी में हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,पिता-पुत्र गिरफ्तार,आपसी विवाद बना बड़ी वजह

घटना में प्रयुक्त असलहे बरामद-

हल्द्वानी में हुई सनसनीखेज गोलीकांड की घटना का नैनीताल पुलिस ने महज़ 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहे भी बरामद कर लिए हैं।पूरा मामला हल्द्वानी के मानपुर उत्तर क्षेत्र का है, जहां आपसी विवाद में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी।यह वारदात बीती 4 जनवरी की रात की है, जब हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मानपुर उत्तर, वार्ड नंबर 55 में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


मामले में मृतक के परिजन पीयूष लोहनी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी अमित बिष्ट के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ दीपशिखा के पर्यवेक्षण में विशेष टीमों का गठन किया गया।।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने महज़ चार घंटे में मुख्य आरोपी अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी दो नाली बंदूक भी बरामद की गई।जांच के दौरान आरोपी के पुत्र जय बिष्ट की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने जय बिष्ट के पास से एक अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पूछताछ में सामने आया कि हत्या आपसी विवाद के चलते की गई थी।फिलहाल दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ