सीएम धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत में उगाए हुए चावल

अपने खेत में उगाया हुआ चावल किया भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत को अपने खेत में उगाया हुआ चावल भेंट किया है। पिछले साल धामी ने खटीमा में अपने गांव नगला तराई में की थी धान की रोपाई।।

मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत से देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावत का हालचाल जाना।।

सद्भावना और अच्छे संबंध दिखाने के तौर पर, मुख्यमंत्री ने हरीश रावत को अपने खेत में उगाए गए चावल भेंट किए।उन्होंने कहा कि यह तोहफ़ा उत्तराखंड की कृषि परंपराओं, किसानों की कड़ी मेहनत और स्थानीय उपज के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ