दुबई में एशियन यूथ पैरा गेम्स, IPS की छात्रा शिवांगी पांडेय ने जीता कांस्य पदक
हल्द्वानी,इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (IPS) की छात्रा शिवांगी पांडेय (कक्षा XII E) ने दुबई में 7 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स SL4 बैडमिंटन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।।
चार वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में शिवांगी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने उत्कृष्ट खेल से देश व विद्यालय का नाम रोशन किया। शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को देते हुए कहा कि विद्यालय से मिले निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और अपने खेल के प्रति समर्पण की स्वतंत्रता के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रबंधन और प्रधानाचार्य का विश्वास व समर्थन उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा।
शिवांगी के माता-पिता ने भी विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर कदम पर मिले सहयोग से उनकी बेटी का आत्मविश्वास बढ़ा और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकी।इस आवासी ओर विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त IPS परिवार ने शिवांगी, उनके माता-पिता और कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




0 टिप्पणियाँ