हल्द्वानी,ठंडी सड़क पर सनसनी,दो नाली दिखाकर लोगों को डराते युवक को पुलिस ने दबोचा

हाथ में दो नाली ले लोगों को डरा रहा था युवा-

हल्द्वानी, ठंडी सड़क में देर शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए लोगों को डरा रहा था। जानकारी के अनुसार, ठंडी सड़क क्षेत्र में देर शाम करीब 9.30 बजे एक युवक 25 से 30 वर्ष की उम्र नशे में हाथ में दो नाली बंदूक लेकर सड़क पर घूम रहा था। युवक राह चलते लोगों को डराने-धमकाने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर टहल रहे लोग सहम गए और आसपास के दुकानदारों में भी डर फैल गया।।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 112 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक को अपने कब्जे में ले लिया। युवक को थाने ले जाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि हथियार असली था या नकली तथा युवक के इस कृत्य के पीछे क्या मंशा थी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ