चालक हिरासत में, वाहन सीज, लाइसेंस निरस्त
हल्द्वानी–नैनीताल हाईवे पर थार वाहन से खतरनाक स्टंट कर आम जनता की जान जोखिम में डालने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।। 

जानकारी के अनुसार, 19 दिसंबर 2025 की रात वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) के चालक द्वारा हाईवे पर तेज़ रफ्तार और खतरनाक स्टंट किए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही SSP नैनीताल ने संबंधित अधिकारियों को चालक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।।
निर्देशों के क्रम में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने वाहन चालक ब्रह्मजोत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को चिन्हित कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत अभियोग पंजीकृत किया।इसके बाद 20 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया, खतरनाक और उतावलेपन से वाहन चलाने पर थार वाहन को सीज किया गया, साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लाई गई।।



0 टिप्पणियाँ