विंटर कार्निवल में अफरा-तफरी-
.नैनीताल में चल रहे विंटर कार्निवल के दौरान बीती देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भारी संख्या में मौजूद भीड़ आक्रोशित होकर मुख्य स्टेज के नजदीक पहुंच गई। देखते ही देखते हालात बेकाबू होने लगे, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद तमाम वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा कारणों के चलते वहां से हटने का फैसला लेने पर मजबूर हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत की। अधिकारियों द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
आज शाम B praak परफॉर्म करने वाले हैं जिसके चलते पहले ही-
हालात को काबू में लाने के लिए प्रशासन को सख्त रुख अपनाना पड़ा। भीड़ को चेतावनी दी गई कि यदि अनुशासन नहीं रखा गया और व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो विंटर कार्निवल का कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।काफी समझाइश और सख्ती के बाद हालात पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है, ताकि विंटर कार्निवल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। वही आज शाम B praak परफॉर्म करने वाले हैं जिसके चलते पहले ही प्रशासन ने कमर कस ली है।






0 टिप्पणियाँ