दिल्ली विस्फोट पर मुख्यमंत्री धामी ने वक्त की संवेदना,उत्तराखंड में हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए

दिल्ली में हुए विस्फोट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत दुखद और चिंताजनक करार देते हुए घटना में हताहत व घायल लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं।मुख्यमंत्री धामी ने घटना के मद्देनजर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखने, अधिकतम सतर्कता बरतने और सीमाओं पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ