अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़,APK फाइल गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार,3 करोड़ की ठगी बेनकाब

3,37,22,881 का लेन-देन -

नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों और पुलिस टीम की मुस्तैदी से इंटर-स्टेट APK फाइल गैंग का भंडाफोड़ किया गया है। इस गैंग के 4 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने 3 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा किया हे।।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त चैकिंग के निर्देश दिए थे। इन्हीं आदेशों के पालन में पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के सुपरविजन में तल्लीताल पुलिस की टीम ने 15 नवंबर की रात सघन चैकिंग अभियान चलाया भेडियापखाण मोड़, दोगांव के पास HR98 P/1642Nexon वाहन को रोककर चैक किया गया। वाहन में बैठे चारों युवक संदिग्ध प्रतीत हुए, जिसके बाद तलाशी में अहम खुलासे हुए।

तलाशी के दौरान पुलिस को 11 मोबाइल फोन, 09 सिम, आधार-पैन कार्ड, QR कोड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड सहित कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग सोशल मीडिया के जरिए लोगों को APK फाइल भेजता था, जिसे क्लिक करते ही आरोपी पीड़ित के मोबाइल तक पहुंच बना लेते थे।इसके बाद मोबाइल हैक कर बैंक खातों में आने वाले मैसेज पढ़कर ठगी की रकम को "होल्डर" यानी म्यूल खातों में मंगाते थे ताकि पुलिस का संदेह न हो।

बरामद QR कोड में से एक दिल्ली के शाहदरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 22/2025 से जुड़ा मिला, जिसके लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। सबसे बड़ा खुलासा यह कि गैंग द्वारा उपयोग किए गए खातों में ₹3,37,22,881 का लेन-देन पाया गया है।

पुलिस ने जिन 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम इस प्रकार हैं-

1️⃣ शुभम गुप्ता, 29 वर्ष — अलवर, राजस्थान
2️⃣ पियूष गोयल, 23 वर्ष — बुलंदशहर
3️⃣ ऋषभ कुमार, 25 वर्ष — गाज़ियाबाद
4️⃣ मोहित राठी, 25 वर्ष — गुरुग्राम

इनके पास से हाई-एंड स्मार्टफोन जैसे Samsung Fold-5, iPhone 12-13, Vivo V30, OnePlus 6, Realme 3 Pro समेत 11 मोबाइल फोन बरामद हुए।गैंग द्वारा उपयोग में लाई जा रही Nexon कार को भी सीज कर लिया गया है।इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने तल्लीताल और भवाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹5000 का इनाम देने की घोषणा की है।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ