दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप कार में बड़ा धमाका,8 की मौत की खबर,राजधानी में हाई अलर्ट

लाल किला मेट्रो स्टेशन पे बड़ा धमाका

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम अचानक जोरदार धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह विस्फोट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में हुआ। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास खड़े तीन से चार वाहन भी जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल धमाके में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। हालांकि अब तक विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। राजधानी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ