शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो शराब तस्कर गिरफ्तार,बड़े ब्रांड की 7 पेटी अवैध शराब बरामद

दो शराब तस्कर गिरफ्तार,7 पेटी अवैध शराब बरामद-

नैनीताल।एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।भीमताल पुलिस ने अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।।

पुलिस टीम ने बाईपास तिराहे के पास से अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह नेगी निवासी बढ़ैत, मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से Mcdowell No.1 Rum और 8PM Gold ब्रांड की कुल 192 क्वार्टर (48 अध्धे सहित) अवैध शराब बरामद की गई। इस संबंध में थाना भीमताल में एफआईआर संख्या 70/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।। 

वहीं, बेतालघाट पुलिस ने भी अभियान के दौरान एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में कांस्टेबल सुंदर सिंह और दीपक सिंह ने अभियुक्त भैरव दत्त तिवारी निवासी ग्राम डाबर, बेतालघाट को 2 पेटी टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 17/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।एसएसपी नैनीताल ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए हैं ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखा जा सके।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ