तेज बारिश और आंधी की संभावना-
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।दिनांक 06 अक्टूबर शाम 5:50 बजे से 8:50 बजे तक अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम वर्षा के साथ आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई गई है।
बद्रीनाथजी, थराली, कर्णप्रयाग, मुनस्यारी, दुग्तु, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग, टनकपुर, रुद्रपुर, मुक्तेश्वर, कोटद्वार, रानीखेत, चौखुटिया और इनके आसपास के क्षेत्रों में मौसम का तीव्र से बहुत तीव्र दौर देखने को मिल सकता है।।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।







0 टिप्पणियाँ