अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 326 मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित,स्मार्टफोन भेंट कर बढ़ाया हौसला

326 मेधावी बालिकाओं को मुख्यमंत्री धामी ने दिए स्मार्टफोन 

मुख्य सेवक सदन, देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में 326 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान करने के साथ ही जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा की टॉपर बालिकाओं को सम्मानित किया।।

बेटियों के शिक्षित होने से भावी पीढ़ियों का भविष्य भी संवरता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में नारी शक्ति को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, नंदा गौरा योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिससे मातृशक्ति के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं।


इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता हरबंस कपूर उपस्थित रही।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ