हल्द्वानी,शातिर लुटेरों ने रोडवेज स्टेशन के समीप से दो लोगों से छीना मोबाइल वा ₹25,000 रुपये,ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे,अब मांग रहे माफी

अपराधियों को SSP नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश, यदि स्वयं अपराध नहीं छोड़ोगे, तो हर हालत में जाना होगा जेल 

हल्द्वानी में झपटमारी की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर लूट, एनडीपीएस और अवैध शस्त्र जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।।

बताते चले कि 30 अक्टूबर को पिथौरागढ़ निवासी ललित सिंह भंडारी ने थाना हल्द्वानी में तहरीर दी कि रोडवेज स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल और ₹25,000 रुपये छीन लिए। इस पर थाना हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।।

पुलिस टीम ने सघन प्रयासों के बाद नगरपालिका ग्राउंड हल्द्वानी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और ₹2,740 रुपये बरामद किए।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ