RTO ने की कार्रवाई,शराब पी चला रहा था बस-
हल्द्वानी,RTO की कार्रवाई में नैनीताल रोड और इंस्प्रेशन स्कूल क्षेत्र के आसपास ऑटो, बस समेत 27 वाहनों के चालान किए गए।
ARTO (E) हल्द्वानी जितेंद्र सिंगवान वा RTO (E) अरविंद पांडे के निर्देशन में सोमवार को बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लाल डॉट रोड पर खड़ी काशीपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस जाम का कारण बनी। चेकिंग में बस चालक और मैकेनिक नशे की हालत में पाए गए।
बस काशीपुर से फिटनेस कराने के लिए आई थी और उसमें कोई यात्री सवार नहीं था। ड्रंक एंड ड्राइव के आरोप में बस को सीज कर RTO ऑफिस भेजा गया जबकि चालक को मुखानी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।




0 टिप्पणियाँ