दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर सामने आ रही है। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। जानकारी अनुसार आज सुबह जब सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं कि इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला कर दिया। हमलावर ने सीएम को थप्पड़ जड़ दिया जिससे वहां हड़कंप मच गया।
जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास पर जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 35 वर्षीय हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की चश्मदीद सामने आई है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद अंजलि ने कहा कि “यह गलत है। जनसुनवाई का अधिकार सभी को है। अगर कोई धोखेबाज उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है, मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।






0 टिप्पणियाँ