जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुआ बवाल थमने का नहीं ले रहा नाम
नैनीताल और जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। पहले चार मुकदमे भाजपाइयों पर दर्ज हुए, इसके बाद पांचवी एफआईआर एक दरोगा ने तल्लीताल थाने में दर्ज कराई। अब छठा मुकदमा भाजपा की प्रत्याशी दीपा दरम्वाल की तहरीर पर दर्ज हुआ है।
देवलचौड़ निवासी दीपा दरम्वाल, जो भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं, ने तल्लीताल पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि 14 अगस्त को उनके साथ उनके चार सदस्य मतदान को पहुंचे थे इसी दौरान विधायक यशपाल आर्य, विधायक सुमित ह्रदयेश, विधायक भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक संजीव आर्य और अन्य लोगों के नेतृत्व में उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें गायब करने का प्रयास किया गया।
ये पढ़ें- हल्द्वानी,आपके पास हे अगर पालतू कुत्ता तो तुरंत करें ये काम वरना देना होगा 2000 रूपए जुरमाना
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 140(3), 191(2) और 62 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक यशपाल आर्या, विधायक सुमित ह्रदयेश, विधायक भुवन कापड़ी और पूर्व विधायक संजीव आर्य नामजद हैं। जबकि एक अज्ञात आरोपी भी है।फिलहाल मामले की जांच जारी है।






0 टिप्पणियाँ