नैनीताल,जिले में भारी बारिश का अलर्ट,जानें कल 1सितंबर को स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद

 कल सुबह बंद-

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 31 अगस्त, 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर, 2025 को जनपद नैनीताल में (रेड अलर्ट) जारी करते हुये जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने के साथ कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी (रेड अलर्ट) के दृष्टिगत जनपद में नदी/नालों/गदेरों के जल प्रवाह में वृद्धि होने की सम्भावना के मध्यनजर जनपद अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 01.09.2025 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक संचालित संस्थाए) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।


join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ