गौलापार में धान की रूपाई पर संकट,किसानों ने बरसाती नहर में पानी छोड़े जाने की उठाई मांग-
एंकर: गौलापार क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। धान की रूपाई का समय चल रहा है, लेकिन सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से खेत सूखे पड़े हैं।स्थानीय किसानों ने बताया कि गौलापार में सिंचाई की व्यवस्था के लिए सिर्फ एक ही नहर मौजूद है, लेकिन उसमें भी इस वक्त पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
अर्जुन सिंह,पूर्व बीटीसी मेंबर ने बताया कि पहले बरसात के मौसम में बेरीघाट बरसाती नहर के जरिए पानी छोड़ दिया जाता था, जिससे सिंचाई की समस्या काफी हद तक हल हो जाती थी। लेकिन इस बार नहर में पानी न छोड़े जाने से किसान परेशान हैं। खेतों की जुताई के बाद अब रुपाई का कार्य ठप पड़ा है।
किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से बेरीघाट नहर में पानी छोड़ा जाए ताकि धान की फसल की रूपाई समय पर पूरी की जा सके और उन्हें फसल की क्षति न झेलनी पड़े।अब देखना होगा कि सिंचाई विभाग किसानों की इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और उनकी सूखती उम्मीदों को राहत मिलती है या नहीं।







0 टिप्पणियाँ