बेला तोलिया की हुंकार,विरोधियों को दिया करारा जवाब,पांच साल में किया विकास,अब जनता देगी आशीर्वाद

बेला तोलिया का विरोधियों को करारा जवाब -

हल्द्वानी की सियासत में आज एक बार फिर बीजेपी की प्रत्याशी बेला तोलिया ने विरोधियों को सीधा जवाब देते हुए पांच साल की उपलब्धियों की लिस्ट जनता के सामने पेश की। 

➤"मुझे ‘बाहरी’ और ‘शहरी’ कहा जा रहा है। पर मेरा मन, मेरी आत्मा इस क्षेत्र से जुड़ी है। मेरे काम गवाह हैं, नीयत साफ है।"
➤"मैंने क्षेत्र में हर वर्ग, हर गांव के लिए काम किया है। विरोधी सिर्फ बातें करते हैं, मैं जमीनी काम करती हूं।"

हल्द्वानी की रामडी आनसिंह (पनियाली) सीट से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी बेला तोलिया ने आज प्रेस कांफ्रेंस में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया।उन्होंने दावा किया कि साल 2019 से 2024 तक उनके नेतृत्व में नैनीताल जिले में करीब 60 करोड़ रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतारे गए।।

प्रमुख विकास कार्य:

16 करोड़ सिर्फ रामडी आनसिंह (पनियाली) क्षेत्र में
4 करोड़ से सीसी सड़कें
1 करोड़ की लागत से शौचालय निर्माण
1 करोड़ की पेयजल पाइपलाइन
1 करोड़ की लागत से पेयजल टैंक
90 लाख की गूलें
75 लाख की पुलियाएं
65 लाख की सुरक्षा दीवारें
1 करोड़ से मंदिरों का सौंदर्यीकरण
सोलर लाइट योजना।। 

उन्होंने बताया कि सीजन और ऑफ सीजन में कैमरे लगे रहेंगे तांकि पर्यटकों और भक्तों के आने की सही सही संख्या मिल सके। बोझ बढ़ने पर इस धार्मिक स्थल में आने वालों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था कराई जाने की तैयारी चल रही है। ये भी बताया कि ये कैमरे कैंचीधाम और भवाली के मध्य मार्ग में लगाए जाने वाले हैं।

बेला तोलिया ने कहा कि उनके कार्यकाल में 15 ग्रामसभाओं में व्यापक स्तर पर कार्य हुआ। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी आठ ब्लॉकों में कूड़ा वाहन चलवाए गए ताकि कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण हो सके। कोरोना काल में भी उन्होंने 27 क्षेत्रों में मास्क, सैनिटाइज़र और स्प्रे मशीनें बांटकर राहत कार्य किए।

बेला तोलिया ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा। कहा – वे शून्य विकास के साथ मैदान में हैं। लेकिन जनता सब देख रही है। तो पंचायत चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गरमाने लगा है और प्रत्याशी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर मैदान में हैं। जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनेगी, इसका फैसला जल्द सामने होगा।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ