मुख्यमंत्री धामी ने खेत में करी धान की रोपाई,किसानों के लिए कही ये बात

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में की धान रोपाई,किसानों को किया नमन-

खटीमा के नगरा तराई में स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। उन्होंने कहा अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। 

हुड़किया बौल' संग गूंजा खेत,सीएम धामी ने की अच्छी फसल की प्रार्थना-

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा "हुड़किया बौल" के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की गई। बताते चलें कि मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम खटीमा के नगला तराई स्थित अपने पैतृक आवास पर आए थे जहां शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने अपने खेतों में होने वाली धान की रोपाई में भाग लिया और अच्छी फसल की प्रार्थना करते हुए स्थानीय किसानों का मनोबल बढ़ाया।।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ