जीत की और अग्रसित छवि कांडपाल बोरा:विश्वास,सेवा और बदलाव का नाम,चुनावी मैदान में नारी शक्ति, शिक्षा और सेवा का संगम

एक शिक्षित प्रतिनिधि का एक जागरूक समाज की ओर पहला कदम-

इस बार चुनावी मैदान में एक ऐसा नाम जो नारी शक्ति, शिक्षा और सेवा का संगम है छवि कांडपाल बोरा। एक शिक्षित महिला, जिन्होंने समाज के लिए शिक्षा को अपना मिशन बनाया है। उनका मानना है कि अगर वे रामड़ी आन सिंह (पनियाली) सीट से जीतती हैं, तो शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत करेंगी।सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर भी उन्होंने ठोस योजना जनता के सामने रखी है।

गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए काम किया-

छवि बोरा पिछले लंबे समय से जनसेवा में जुटी रही हैं, गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए काम किया।और बात करें उनके जीवनसाथी प्रमोद बोरा की  तो वे भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने वर्षों से क्षेत्र के लिए सराहनीय कार्य किए हैं। चाहे सामाजिक कार्यक्रम हों या क्षेत्रीय विकास के प्रयास प्रमोद बोरा की मेहनत और जुड़ाव ने लोगों के बीच गहरी पकड़ बनाई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि छवि कांडपाल बोरा को मिल रहा है एक अनुभव, जनसंपर्क और राजनीतिक समझ का मजबूत साथ और यही वजह है कि दोनों को इस चुनाव में अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास है।

जनता अब बदलाव चाहती है और बदलाव तभी आएगा जब - 

छवि कांडपाल बोरा मानती हैं नेता वही, जो वादा न करे बल्कि बदलाव करके दिखाए।अब ये देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार बदलाव को चुनती है, या फिर पुराने ढर्रे को।जनता अब बदलाव चाहती है और बदलाव तभी आएगा जब नेतृत्व शिक्षित होगा, समर्पित होगा।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ