भोलेनाथ की भक्ति में लीन उत्तराखंड और आस्था के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी

सावन के पहले सोमवार पे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवाधिदेव महादेव का विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तराखंड की निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। ऐसी मान्यता हे कि श्रावण मास में शिव की आराधना को सबसे पुण्यदायी माना जाता है और इसी भावना के साथ मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की पूजा कर आशीर्वाद लिया।

श्रावण मास का पहला सोमवार और चारों ओर गूंज रहा है — हर-हर महादेव का जयघोष। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवाधिदेव महादेव की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। धूप, दीप, बेलपत्र और मंत्रों की गूंज के बीच सीएम धामी ने महादेव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की।। 

श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सावन के सोमवार को शिव आराधना का विशेष महत्व है। यही कारण है कि आज प्रदेश भर के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह माह प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, संकल्प और सकारात्मकता लाए। उन्होंने सभी को सावन के इस पवित्र मास की शुभकामनाएं भी दीं।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ